दवा कंपनी ल्यूपिन को मिला चेतावनी पत्र

नई दिल्ली। अग्रणी दवा कंपनी ल्यूपिन के मध्य प्रदेश स्थित मंडीदीप संयंत्र को अमेरिका के स्वास्थ्य नियामक ने चेतावनी पत्र भेजा है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) ने मार्च 2019 से भी कंपनी को लेटर मिला था। इसमें यूएसएफडीए ने मंडीदीप संयंत्र में दिसंबर 2018 में निरीक्षण किया था और उसने अपनी इस कवायद को ‘ऑफिशियल एक्शन इंडिकेटेड’ के तहत वर्गीकृत किया था। ल्यूपिन ने कहा कि मंडीदीप (इकाई-1) से कोई भी ड्रग मास्टर फाइल और एब्रिविएटेड न्यू ड्रग ऐप्लीकेशंस (एएनडीए) समीक्षा या मंजूरी के अधीन नहीं हैं। कंपनी ने कहा कि उसका मानना है कि अमेरिका के स्वास्थ्य नियामक से आए चेतावनी पत्र का आपूर्ति पर कोई असर नहीं होगा या इस संयंत्र से मौजूदा राजस्व पर असर नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि हम यूएसएफडीए द्वारा जताई चिंताएं दूर करने के लिए मुस्तैद हैं। इन चिंताओं के समाधान के जल्द से जल्द समाधान के लिए हम नियामक के साथ मिलकर काम करेंगे।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट