डुप्लीकेट क्रीम बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच ने एक फैक्टरी पर छापा मारकर नकली क्रीम बनाने का मामला पकड़ा है। कंपनी में कर्मचारी कॉस्मेटिक उत्पाद निर्माता कंपनी ओले का टैग लगाकर उक्त क्रीम बाजार में बेचते थे। छापामारी के दौरान मुख्य आरोपी फरार हो गया लेकिन पुलिस ने पैकिंग कर रहे दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार ओले क्रीम बनाने वाली कंपनी ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में इनवेस्टिगेशन अधिकारी अजीत कुमार को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि ओले की डुप्लीकेट क्रीम कम दाम में बाजार में बेची जा रही है। उन्होंने पड़ताल की तो क्रीम कंपू स्थित ईदगाह पर एक कच्चे मकान में बनाई जा रही थी। उन्होंने एसपी से शिकायत की। एसपी ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि रात को टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा तो दो कर्मचारी पैकिंग करते मिले। यहां ओले कंपनी के टैग भी मिले। टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कर्मचारियों का नाम शुभम कैरवार निवासी पानपत्ते की गोठ और दिलीप रावत निवासी शब्दप्रताप आश्रम है। इनका सरगना अरुण तांबे है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ