प्रतिबंधित दवाओं के साथ बीएसएफ का जवान गिरफ्तार 

खन्ना (पंजाब)। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं के साथ बीएसएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह जवान दिल्ली से प्रतिबंधित दवाओं की शीशियां लेकर आ रहा था। जवान को यह दवा 32 बटालियन बीएसएफ में तैनात एक डॉक्टर को देनी थी। थाना सदर खन्ना पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद किया है।
एसएसपी खन्ना ध्रुव दाहिया ने बताया कि थाना सदर खन्ना के सहायक थानेदार करमजीत सिंह इंचार्ज चौकी ईसडू ने पुलिस पार्टी समेत गांव लिबड़ा में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक डस्टर कार खन्ना की तरफ से आई, जिसे रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार भगाने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस पार्टी ने बेरीगेट लगाकर कार को रोक लिया।
 पुलिस ने जब कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमित दास निवासी सिमहाट, जिला नादिया, वेस्ट बंगाल हाल सिपाही 32वीं बटालियन बीएसएफ अजनाला, जिला अमृतसर बताया। डीएसपी दीपक राय की मौजूदगी में जब उसकी कार की तलाशी ली गई तो प्रतिबंधित दवाओं की 249 शीशियां बरामद हुई। बीएसएफ जवान ने पूछताछ में माना कि यह दवाएं उसे 32वीं बटालियन के अजनाला में तैनात डॉक्टर सुधीर सोलंकी ने अपनी इस गाड़ी में दिल्ली से लाने के लिए कहा था। प्रतिबंधित दवाएं तथा कार को जब्त कर लिया गया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ