डॉक्टरों के फर्जी नाम और बिल से दवा माफिया गर्भपात किट की कर रहे कालाबाजारी

आगरा। भ्रूण हत्या गैंग को डॉक्टरों के फर्जी नाम और बिल से दवा माफिया गर्भपात किट की कालाबाजारी कर रहे हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भी इसकी बिक्री का खुलासा हुआ है। इस गैंग को पकड़ने के लिए औषधि विभाग गर्भपात किट के विक्रेताओं की जांच कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कालाबाजारी पकड़ी जा चुकी है। दरअसल औषधि विभाग ने 10 दिसंबर को हरियाणा-राजस्थान में गर्भपात दवाओं की किट की कालाबाजारी पर फव्वारा स्थित माधव ड्रग हाउस और एके इंटरप्राइजेज के यहां छापा मारकर हार्ड डिस्क जब्त की थीं।

इसमें पता लगा कि एके इंटरप्राइजेज ने 30 से अधिक डॉक्टरों के फर्जी नाम पर इनकी सप्लाई की थी। इस पर फर्म और गोदाम के लाइसेंस का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए सहायक आयुक्त औषधि को भेजी गई थी। तो वहीं एक बार फिर जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा ने बताया कि आगरा में पांच-छह कंपनियों की गर्भपात किट की एजेंसियां हैं। थोक में इसकी कीमत 40 रुपये होती है। विक्रेता हॉकर को बिना बिल के इसे 150 रुपये में बेचता है।

हॉकर ही अपने खतरे पर इनको विभिन्न राज्यों में भ्रूण हत्या गैंग को 1500 रुपये तक में बेचते हैं। विभाग इन सभी की जांच करे तो गर्भपात किट की कालाबाजारी करने वाला माफिया पकड़ में आ जाएगा। दरअसल औषधि निरीक्षक – नरेश मोहन दीपक ने बताया कि एके इंटरप्राइजेज ने फर्जी बिल से गर्भपात दवाओं की किट की कालाबाजारी की थी, इसके फर्म और गोदाम के लाइसेंस का निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है, माधव ड्रग हाउस के संचालक ने किट की खरीद-बिक्री के बिल प्रस्तुत कर दिए हैं। वहीं सहायक आयुक्त औषधि –अखिलेश जैन के मुताबिक गर्भपात किट मामले की जांच रिपोर्ट मिल गई है, एके इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त करने से पहले नियमानुसार नोटिस दिया गया है। माधव ड्रग हाउस मामले की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़