ड्रग कंट्रोल की टीम ने मारा छापा, बिना लाइसेंस बेच रहे थे दवाईयां की जब्त

जयपुर। ड्रग कंट्रोलिंग संगठन की टीम ने छापा मारकर बिना लाइसेंस के बेच रहे दवाईयां जब्त की है। बतादें कि ड्रग कंट्रोलिंग संगठन की टीम ने कार्यवाही करते हुए संचालकों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। दरअसल औषधि नियंत्रण संगठन जयपुर की टीम ने जयपुर के सूरजपोल बाजार में एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए वहां से बिना लाइसेंस बेची जा रही दवाईयों के स्टॉक को जब्त किया।

टीम ने दुकान से एंटीबायोटिक, एनालजेसिक और एंटीफंगल की 55 प्रकार की टेबलेट्स, कैप्सूल और सिरप जब्त किए हैं। जिनका बाजार मूल्य लगभग 11, 500 रुपए है। औषधि नियंत्रक संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक, सूरजपोल बाजार स्थित श्रीराम आयुर्वेदिक एवं प्रॉविजन स्टोर पर टीम ने जब छापा मारा, तो वहां जांच में पता चला कि दुकान संचालक की ओर से दवाईयां खरीदने-बेचने के लिए जारी लाइसेंस को पहले ही औषधि नियंत्रक विभाग को सरेंडर कर दिया था।

उसके बावजूद दुकान संचालक की ओर से एंटीबायोटिक, एनालजेसिक और एंटीफंगल घटक युक्त 55 प्रकार की दवाईयां बेचने और प्रदर्शित की जा रही थी। इस दौरान टीम ने सभी दवाईयों के स्टॉक को जब्त करते हुए दुकान संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 14 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 24 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 18 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए