नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण श्रमिकों का स्वास्थ्य चेक-अप के लिए डॉक्टर ऑन व्हील योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए मोबाइल क्रेच की सुविधा शुरू होगी।

डॉक्टर ऑन व्हील योजना के तहत कंस्ट्रक्शन साईट पर श्रमिकों की यह स्वास्थ्य जांच होगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल क्रेच होंगी। निर्माण साईट पर ही श्रमिकों के बच्चों को डे-केयर मिलेगा।

दिल्ली के श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 600 करोड़ से अधिक की सहायता राशि देकर आर्थिक मदद की गई है। निर्माण श्रमिकों के लिए केजरीवाल सरकार 17 वेलफेयर स्कीम चला रही है।

पिछले साल इन स्कीमों के तहत निर्माण श्रमिकों को 13 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। दूसरी तरफ सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की निर्माण श्रमिकों के पास आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड अपनी वेबसाईट को अपग्रेड कर रहा है।