डॉक्टर की लिखी दवा का ब्रांड बदला

रांची। मरीज के लिए डॉक्टर की लिखी दवा का ब्रांड बदलने में राज अस्पताल की अनियमितता सामने आई है। राज्य औषधि निदेशालय द्वारा गठित जांच टीम ने अस्पताल की जांच कर उसकी रिपोर्ट निदेशालय को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार टीम ने पाया कि डॉक्टर अस्पताल में भर्ती मरीज को जिस ब्रांड की दवा लिखते हैं, अस्पताल की फार्मेसी अपने मुनाफे के लिए उस ब्रांड को ही बदल देती है। इसका खुलासा अस्पताल में भर्ती हुए सुशील मिंज, एसडी राम व स्वर्ण कुजूर को डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा की सूची व अस्पताल की फार्मेसी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची का मिलान करने पर हुआ। टीम ने जब एमआरडी विभाग से मरीज के रिकॉर्ड को मंगा कर देखा, तो इसकी पुष्टि हो गई। वहीं, डॉक्टरों को अगले दिन वार्ड में राउंड के दौरान दवा का ब्रांड बदले जाने की जानकारी मिलती है। जांच में हड्डी इंप्लांट की खरीद में भी गड़बड़ी पाई गई। अस्पताल में हड्डी का ऑपरेशन कराने आई सरस्वती देवी के बिल की जांच टीम ने की, तो पता चला कि मेसर्स अग्रवाल सर्जिकल से हड्डी इंप्लांट को खरीदा गया है, लेकिन इंप्लांट मरीज के नाम पर नहीं, बल्कि डॉक्टर के नाम पर मंगाया गया है। मरीज को डॉक्टर के नाम का बिल ही जारी किया गया है। वहीं हृदय के मरीज के लिए मंगाये गये स्टेंट की खरीद में भी गड़बड़ी पाई गई। उपकरण का स्टॉक रखने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता है, लेकिन जांच में लाइसेंस का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
इस संबंध में राज अस्पताल के संचालक योगेश गंभीर का कहना है कि स्टेंट व इंप्लांट की खरीद-बिक्री हम नहीं करते, इसलिए मरीज के नाम से इंप्लांट मंगाया जाता है। इसमें डॉक्टर का नाम भी रहता है। डॉक्टर ने जिस ब्रांड की दवा लिखी, अगर वह हमारे पास नहीं है तो हम मल्टीनेशनल ब्रांड का वैकल्पिक कंपोजिशन देते हैं। एक मरीज के बिल में अधिक दवा का बिल हुआ था, लेकिन यह लिपिकीय भूल थी, जिसे सुधार लिया गया था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन