हेल्थ फूड ड्रिंक के क्षेत्र में उतरेगी नेस्ले

नई दिल्ली। कंपनी नेस्ले इंडिया हेल्थ फूड ड्रिंक के क्षेत्र में उतरने जा रही है। बता दें कि एचयूएल संग जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर का विलय करीब है। उद्योग के सूत्रों का कहना है कि अगस्त में वैश्विक ब्रांड माइलो की दोबारा पेशकश के साथ नेस्ले को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी इसके कुछ और वेरियंट पेश कर सकती है क्योंकि हॉर्लिक्स व बूस्ट जैसे ब्रांड के जरिए आगे बढऩे वाली है, जिसका अधिग्रहण वह विलय के बाद करेगी। पिछले महीने एचयूएल ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में संकेत दिया था कि जीएसके कंज्यूमर का विलय करने के लिए उसे एनसीएलटी के मुंबई पीठ की मंजूरी मिल गई है। हालांकि इस विलय के लिए उसे चंडीगढ़ पीठ की मंजूरी की प्रतीक्षा है, जिसके बारे में उद्योग के सूत्रों ने कहा कि यह जनवरी के आखिर तक पूरा हो सकता है। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अगस्त में दोबारा पेशकश के बाद माइलो को एनर्जी ड्रिंक के तौर पर स्थापित किया गया है और यह तीन प्रॉडक्ट फॉर्मेट टिन, टेट्रापैक और रेग्युलर पैक में उपलब्ध है। टिन व रेग्युलर पैक घरों में उपभोग के लक्ष्य के साथ उतारा गया है क्योंकि यह पाउडर के रूप में है। टेट्रापैक और रेडी टु ड्रिंक सफर कर रहे उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर उतारा गया है। माइलो टेट्रापैक, टिन व रेग्युलर पैक के मुकाबले देश भर में उपलब्ध है। टिन व रेग्युलर पैक को देश के पश्चिम व दक्षिण भारत के बाजारों में उतारा गया है। सूत्रों ने कहा कि यह रणनीति माइलको के लिए उन जगहों पर आधार बनाने के लिए है, जहां हेल्थ फूड ड्रिंक का उपभोग काफी ज्यादा होता है। उदाहरण के लिए तमिलनाडु अहम बाजार है जहां माइलो का वितरण आक्रामक तौर पर किया जा रहा है। इस बाजार में हॉर्लिक्स भी मजबूत है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन