ड्रग्स विभाग ने छापेमारी कर लाखों की दवा जब्त की, 3 गिरफ्तार

पटना (बिहार)। राज्य की सबसे बड़ी दवा मंडी में एक बार फिर दवा माफियाओं का काला खेल उजागर हुआ है। ड्रग्स विभाग की टीम ने छापा मारकर लाखों की दवा जब्त की हैं, साथ ही तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई से दवा मंडी में जहां हडक़ंप मचा है। औषधि विभाग को उम्मीद है कि पूरे रैकेट का भी जल्द खुलासा होगा।
मामला बिना बिल की दवा के क्रय-विक्रय से जुड़ा है। दरअसल बिना बिल की दवा आसानी से दवा मंडी में पहुंचाई जाती थी और करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का खेल होती थी। ये खुलासा तब हुआ, जब गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स विभाग की टीम ने जीएम रोड के उदय पैलेस पर दबिश दी। मौके पर लाखों की दवा होलसेल दुकानों में उतारी जा रही थी। यहां कई एजेंसी बिना बिल के ही दवाब खरीद-बिक्री कर रही थी। इसकी सूचना मिलने पर ड्रग्स विभाग की टीम ने छापेमारी की। कूरियर कंपनी की गाड़ी से उतारे गए माल के बाद चालक और कर्मियों की निशानदेही पर उदय पैलेस के पांच होलसेल दुकानदारों के यहां टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान सर्दी, खांसी, पेट दर्द समेत कई बीमारियों की दवा बिना बिल के मिले। जिसके बाद 50 से ज्यादा कार्टून दवा को टीम ने जब्त कर लिया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर संदीप ने कहा कि ये सिर्फ टैक्स चोरी का ही नहीं बल्कि आम लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ का भी मामला है।
ड्रग्स इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दिल्ली और उड़ीसा से गोविंद मित्रा रोड में चोरी छिपे लाखों की दवा बिना क्रय-विक्रय की पहुंचती हैं। इसकी जानकारी मिलने पर टीम ने छापेमारी शुरू की। यहां मगध डिस्ट्रीब्यूटर्स, जय माता दी, जय काली इंटर प्राइजेज, एसके डिस्ट्रीब्यूटर्स समेत पांच दुकानों पर  बिना बिल की दवा खरीदने का आरोप है। छापेमारी के दौरान कई दुकानदारों के दवाइयों के बिल दिखाने के बाद जहां उन्हें छोड़ दिया गया, वहीं जिन दुकानदारों के यहां बिना बिल की दवा मिली उसे जब्त  कर लिया गया। जब्त की दवाइयों को सील कर उसके सैंपल भी लिए गए। वहीं, छापेमारी के बाद कुल साढ़े 3 लाख रुपए की 40 से ज्यादा कार्टून दवा को जब्त किया गया है। सभी सैंपल को लैब भेजा गया है ताकि ये भी पता चल सके कि दवा असली है या नकली।
  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 10 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन