लिंग जांच करने पर महिला डॉक्टर गिरफ्तार, नर्सिंग अस्पताल का लाइसेंस रद्द

रोहतक। स्वास्थ्य विभाग रोहतक और झज्जर की टीम ने दिल्ली की टीम के साथ वहां जनकपुरी में साईं नर्सिंग अस्पताल में लिंग जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यहां महिला डॉक्टर ने 36 हजार रुपये में गर्भवती से बगैर पहचान पत्र लिए अल्ट्रासाउंड जांच की और उसके गर्भ में लडक़ी बताया। टीम ने मौके पर महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पीएनडीटी एक्ट के तहत महिला डॉक्टर व दलाल पर मामला दर्ज करते हुए नर्सिंग होम में मिली तीन अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नर्सिंग होम का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।
सिविल सर्जन रोहतक डॉ. अनिल बिरला को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग रोहतक की टीम ने झज्जर की टीम के साथ मिलकर छापामारी की तैयारी की। चिकित्सा अधिकारी को जानकारी मिली थी कि रोहतक से कुछ महिलाएं लिंग जांच करवाने के लिए दिल्ली जाती हैं। सूचना के आधार पर पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विकास सैनी, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी ने एक दलाल से संपर्क साधा और 36 हजार रुपये में लिंग जांच करने का सौदा तय किया। दलाल किताबो ने गर्भवती महिला को मुंडका मेट्रो स्टेशन पर बुलाया और जांच के रुपये ले लिए। इसके बाद महिला की जनकपुरी ले जाकर साईं नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग जांच करवा दी। यहां डॉ. अंशु अरोड़ा ने बताया कि गर्भवती महिला के गर्भ में लडक़ी है। जांच से पहले डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन ने महिला से न कोई आईडी ली और न ही कहीं हस्ताक्षर करवाए। मौके पर स्टाफ से पता चला कि किताबो को डॉक्टर के पास जाने से कोई नहीं रोकता, वह सीधा जाती है। अक्सर किताबो मरीजों को लेकर दिखाने आती है। इस अभियान में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. नितिन, नवीन कुमार, कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारका, डॉ. बीके, डॉ. अशोक व झज्जर से डॉ. अचल त्रिपाठी डिप्टी सिविल सर्जन पीएनडीटी झज्जर, डॉ. ममता सोनी, जोगेंद्र सैनी, सोनिया, कविता आदि ने इस छापामार मुहिम को सिरे चढ़ाया।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन