ड्रग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ले रहा था रिश्वत

अमृतसर। सीबीआई ने सेंट्रल ड्रग स्‍टेंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के एक ड्रग इंस्‍पेक्‍टर को पंजाब से रिश्‍वत के मामले में काबू किया है। पता चला है कि चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल जोन के बद्दी स्थित कार्यालय से यह ड्रग इंस्‍पेक्‍टर अमृतसर की एक कंपनी में दवा की इंस्‍पेक्‍शन के लिए गया था। जहां कंपनी के मालिकों से मिलकर लेनदेन हुई। सीबीआई टीम ने ड्रग इंस्पेकटर के अलावा कंपनी के दो मालिकों को भी पकड़ा।

आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर अंकुर बंसल हिल व्यू कॉलोनी बद्दी का रहने वाला है और बद्दी स्थित चंडीगढ़, पंजाब व हिमाचल जोन के कार्यालय में तैनात था। यहां से वह अमृतसर की एक दवा कंपनी में निरीक्षण के लिए गया। जब कंपनी मालिकों और ड्रग इंस्पेक्टर के बीच लेनदेन चल रहा था, उसी दौरान सीबीआई ने दबिश देकर तीनों को रिश्वत देते और लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि जांच टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर अंकुर को गिरफ्तार करने के बाद उसके बद्दी स्थित हिल व्यू आवास पर भी दबिश दी। कुछ और सुराग पाने के लिए सीबीआई ने आरोपी के आवास को सील कर दिया है। कहा जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर एक लाख रूपए की रिश्वत ले रहा था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन