पीजीआई में खुला अमृत स्टोर

रोहतक। पीजीआईएमएस में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मरीजों को सस्ती दवाइयां व सस्ता आप्रेशन का सामान उपलब्ध करवाने के लिए कुलपति डॉ. ओ.पी.कालरा ने संस्थान में एक और अमृत स्टोर का रिब्बन काट कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों व आमजन को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. ओ.पी. कालरा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार चाहती हैं कि मरीजों को सस्ती दर पर आप्रेशन का सामान व दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं। इसी कड़ी में संस्थान में पहले से चल रहे अमृत स्टोर की संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह नया अमृत स्टोर वार्ड 12 के सामने खोला गया है ताकि मरीजों को आप्रेशन थियेटर से ज्यादा दूर ना जाना पड़े। डॉ. कालरा ने बताया कि आपातकालीन विभाग के पास एक जनऔषधी केंद्र भी खोला गया है, जहां मरीजों को काफी सस्ती दरों पर दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.एच.के. अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहताश यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.जी. वशिष्ठ, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. एस.एस. लोहचब, डीन छात्र कल्याण डॉ. गजेंद्र सिंह,डॉ. प्रदीप खन्ना, डॉ. परमिंद्र वर्मा, नर्सिंग सुपरीडेंट ईशवंती मलिक सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस