ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाया जुर्माना

भदोही (उ.प्र.)। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना न देने और राज्य सूचना आयुक्त के आदेशों की अहवेलना करने पर राज्य सूचना आयोग ने जिले के तत्कालीन औषधि निरीक्षक पर 25 हजार जुर्माना लगाया है। सुजातपुर निवासी अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने 25 नवंबर 2015 को जन सूचना अधिकार के तहत जनसूचना अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ से भदोही जिले में विभाग की ओर से की गई अब तक की कार्रवाई से जुड़ी सूचना मांगी थी। औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भदोही को पत्र भेजकर सूचनाएं देने को कहा गया। जन सूचना अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सूचना नहीं उपलब्ध कराई, साथ ही कहा गया कि 2008 से पूर्व विभाग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में होने के कारण समस्त पत्रावली उन्हीं के यहां है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि उक्त समय ही समस्त प्रभार पत्रावली सहित दी गई थी।
सूचना आयुक्त राजकेश्वर सिंह के कोर्ट में वादी आदर्श त्रिपाठी ने यह कथन व्यक्त किया कि यदि संबंधित विभाग में पूर्व की पत्रावली नहीं थी तो विभाग कैसे संचालित हो रहा था। आयुक्त ने औषधि निरीक्षक को उक्त कथन को शपथ पत्र के माध्यम से व्यक्त करने का आदेश दिया। जिसके बाद प्रतिवादी मनोज कुमार सिंह शपथ पत्र पर सूचना आयुक्त को जवाब नहीं दे सके। आयुक्त ने औषधि निरीक्षक मनोज कुमार पर 25 हजार रुपये दंड लगाते हुए उनके वेतन से तीन समान किस्तों में कटौती करने का आदेश कोषाधिकारी को दिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत