मोतियाबिंद ऑपरेशन कांड : 10 सैंपल में से 3 फेल मिले 

दुर्ग भिलाई (छ.ग.)। मोतियाबिंद ऑपरेशन कांड दवाइयों की जांच में उलझकर रह गया है। 15 में से 10 रिपोर्ट कोलकाता लैब से आ चुकी हैं। इसमें से तीन सैंपल फेल मिले हैं। ड्रग डिपार्टमेंट के अफसरों ने साफ किया कि इसमें से किसी भी दवाई या इंजेक्शन से इंफेक्शन नहीं फैला है। दूसरी ओर अंधत्व निवारण विभाग के अधिकारियों को एमबी डेक्सा नामक इंजेक्शन की रिपोर्ट का इंतजार है। उनका कहना है कि इस इंजेक्शन के चार नमूने वेल्लूर, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज व दो अन्य लैब में भेजे गए थे, जहां सैंपल फेल करार दिया गया। इसी इंजेक्शन में स्यूडोमोनास नामक बैक्टीरिया के अंश पाए गए हैं जिससे लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।
अभी तक जिन लैब में इसकी जांच कराई गई, वहां सैंपल को फेल किया गया। लेकिन कानूनी पेचीदगी से वे इन लैब की रिपोर्ट को न्यायालय में पेश नहीं कर सकते। चूंकि कोलकाता में सेंट्रल लैब है, यहां से आई रिपोर्ट केस को और मजबूत कर देगी। इसलिए अफसर इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हंै। लेकिन ड्रग डिपार्टमेंट के अफसरों का तर्क ऐसा बिलकुल नहीं है। दूसरी ओर रायपुर में भेजे गए सभी 7 दवाइयों के सैंपल जांच में पास हो चुके हैं। इस बारे में अंधत्व निवारण के स्टेट नोडल डॉ. सुभाष मिश्रा ने कुछ दवाइयों की रिपोर्ट आई है, लेकिन हमें एमबी डेक्सा इंजेक्शन की रिपोर्ट का इंतजार है। क्योंकि चार लैब में टेस्टिंग के बाद इसके सैंपल को फेल कर दिया गया है। कोलकाता लैब की रिपोर्ट केस को और पुख्ता करेगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई