ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट से हटा ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण शब्द

समस्तीपुर: ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट से नवीनीकरण शब्द हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने प्रत्येक पांच वर्ष पर दवा दुकानों के कराए जाने वाले नवीनीकरण प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया। अब निर्धारित अवधि में केवल नवीनीकरण शुल्क जमा कराना होगा। निर्धारित अवधि में शुल्क जमा नहीं किए जाने पर लाइसेंस स्वत: रद्द हो जाएगा। अकसर शिकायतें आती थी कि लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध रूप से पैसा वसूला जाता है। इस व्यवस्था के लागू होने से यह गोरखधंधा खुद-ब-खुद बंद हो जाएगा। सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दवा कारोबारियों को नवीनीकरण की बजाय लाइसेंस अवधि समाप्त होने से पूर्व फीस जमा करानी होगी। थोक और खुदरा दवा व्यावसायियों को पांच वर्ष के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है। लाइसेंस फीस 3000 रुपये है। लाइसेंस फीस समय पर जमा नहीं करने पर विलंब शुल्क देना पड़ेगा। पूर्व में विलंब शुल्क के रूप में प्रत्येक माह 1000 रुपए भुगतान करना पड़ता था जो अब लाइसेंस शुल्क का दो प्रतिशत यानी मात्र 60 रुपए देने होंगे। समय अवधि के अंदर नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं करने के उपरांत छह माह तक यदि विलंब शुल्क के साथ लाइसेंस फीस जमा नहीं कराया तो लाइसेंस रद्द हो जाएगा।

Related Posts

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

बादशाहपुर। प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित हुआ है। वजीराबाद गांव स्थित जय शीतला मेडिकल एंड जनरल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई थी। इस मामले…

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

नई दिल्ली। कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी नई कम कीमतें लागू होंगी। इस संबंध में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने स्पष्ट किया है। पहले से बाजार में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़