भारत के 6 करोड़ लोग क्यों हैं मनोरोगी, पता चला

नई दिल्ली: विश्व मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन की आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुनील मित्तल ने जब कहा कि भारत में 6 करोड़ लोग मनोरोग और अवसाद से ग्रस्त हैं तो वहां मौजूद चिकित्सकों के चेहरों पर चिंता छा गई। डॉ. मित्तल सीआईएमबीएस इंडिया के निदेशक और इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट साइकेट्री के सह संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि पहली चुनौती यह जानना है कि आप निराश हैं, और हैं तो क्यों? लोग चुप रहकर, पछतावे के सहारे सब कुछ झेलते रहते हैं। उन्हें यह अहसास नहीं होता कि वे अवसाद से पीडि़त हैं।

सम्मेलन के 21वें संस्करण में चौथे और अंतिम दिन आए डॉ. सुनील मित्तल के साथ बॉलिवुड अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संघर्ष की कहानी बयां की। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डीकू्रज को महिला सब्स्टेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मेलन का आयोजन वल्र्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (डब्ल्यूएफएमएच), राष्ट्रीय स्वास्थ्य संघों, गैर-सरकारी संगठनों, नीति विशेषज्ञों और अन्य संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पहली बार सार्क क्षेत्र में इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है।

अनुभव बांटते हुए इलियाना ने कहा कि मैं हमेशा से आत्मचेतन रही हूं। हर समय खुद को कमजोर और दुखी महसूस करती थी। मुझे इसका पता तब तक नहीं चला जब तक मुझे मदद नहीं मिली। यह जानने में कि मैं अवसाद और शारीरिक डिसमॉर्फिक बीमारी से पीडि़त हूं। मैं जो करना चाहती थी, वह सभी को स्वीकार करना था। एक समय पर मैंने आत्महत्या तक का विचार बनाया और चीजों को समाप्त करना चाहा। हालांकि बाद में सब बदला और मैंने खुद को स्वीकार किया। नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की सम्मेलन में विशेष उपस्थिति रही।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर