ड्रग कंट्रोलर ने की दवा दुकानों की जांच, मिली खामियां

राजौरी। शुक्रवार को डिप्टी कंट्रोलर ड्रग्स जम्मू पूर्णिमा कभु और उनकी पूरी टीम ने नौशहरा का दौरा किया और दवाइयों की दुकानों की जांच की। डिप्टी कंट्रोलर ड्रग्स जम्मू पूर्णिमा कभु ने कहा कि हमें दुकानों के खिलाफ कुछ शिकायत मिली थी। उसी को देखने के लिए हमने सभी दुकानों की जांच की। कुछ दुकानों में ऐसा पाया गया है कि कुछ दुकानदारों ने दवा बाहर रखी थी, जो कि फ्रीज में रखी जाती हैं। कुछ ऐसी भी दवाइयां मिलीं जिनका रिकार्ड नहीं था। उन दुकानदारों के खिलाफ हमने एक्शन लिया। बाकी जितनी भी दुकानें है, सभी दुकानों की जांच की जा रही है।

हमारे जांच करने का एक ही मकसद है लोगों को जागरुक करना और इस बारे में लोगों को जानकारी देना कि किस प्रकार दवाइयां रखनी चाहिए। कौन से दवाइयां फ्रिज में रखनी चाहिए और कौन से दवाइयों को बाहर रखना चाहिए, ताकि लोगों को सही और अच्छी दवाइयां मिल सकें। हालांकि इससे पहले हमारे ड्रग्स इंस्पेक्टर आते रहते हैं और चक्कर लगाते रहते हैं। दुकानों में चेकिग होती रहती हैं, मगर इनकी बात कोई नहीं मानता है। बहुत कम लोग उनकी बात को मानते हैं। कुछ अनसुना कर देते हैं। उसी चीज को देखते हुए आज मैं खुद यहां पर आई हूं। मैंने खुद जांच की और देखा कि ज्यादातर दवाइयों की दुकानों पर भीड़ होती है।

ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते हैं और न ही दुकानदार उनको मास्क पहनने के लिए बोलते हैं। किसी भी दुकान के बाहर गोल दायरे नहीं बनाए गए हैं और न ही उचित दूरी बनाए रखी गई है। हम चाहते हैं कि सभी दुकानदार इस बारे में जागरूक हों और मास्क पहनकर ही दुकानों पर लोगो को आने दें। उचित दूरी बनाकर ही लोगों को दवाइयां दें। दुकानों पर भीड़ न होने दें। साथ ही सभी लोगों से अपील करूंगी कि जो भी लोग दुकानों पर दवा लेने के लिए आते हैं, वे बिल जरूर मांगें और दुकानदारों से भी अपील करूंगी कि सभी दुकानदार ग्राहक को दवा का बिल जरूर दें। हम आने वाले समय में शिविर लगाएंगे और लोगों को इस बारे में अधिक से अधिक जानकारी देंगे, ताकि लोग जागरूक हो सकें।इस मौके पर लीगल सेल जम्मू से सहायक नियंत्रक रेणुका रैना, ड्रग कंट्रोल आफिसर अमित महाजन मौजूद थे।

 

 

 

 

Related Posts

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

पलवल (हरियाणा)। नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा गया है। पुलिस ने नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 हजार…

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ड्रग अलर्ट में बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल बताए गए हैं। ये सैंपल देशभर से बीते माह लिए गए थे। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 17 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी