ड्रग कंट्रोल विभाग की रेड, 50 लाख के मास्क-सेनेटाइजर जब्त

गुरुग्राम। ड्रग कंट्रोल विभाग ने छापेमारी कर लाखों की संख्या में मास्क एवं सेनेटाजइर जब्त किए हैं। इन्हें कोरोना वायरस संकट के चलते ब्लैक मार्केटिंग के लिए जमा कर रखा था। जब्त किए माल की बाजारी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। ड्रग कंट्रोलर को जानकारी मिली थी कि साउथ सिटी वन के एन. ब्लॉक स्थित एक घर में लाखों की संख्या में मास्क अवैध रूप से रखे गए हैं। ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए इन जमाखोरों का लक्ष्य अधिक लाभ कमाने का था। छापेमारी के दौरान सैकड़ों की संख्या में मास्क की पेटियां जब्त की। इनमें लाख से अधिक मास्क पाए गए। यह माल दिल्ली के मास्क के एक होलसेल कारोबारी का बताया गया है। इसके अलावा टीम ने खांडसा रोड व वजीराबाद से हजारों की संख्या में सेनेटाइजर की बोतलें भी जब्त की हैं। इधर, लोनी के प्रशासनिक अधिकारियों ने श्याम नगर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित मास्क बनाने की फैक्ट्री को सील किया है। फैक्ट्री मालिक बिना कागजातों के फैक्ट्री संचालित कर रहे थे। अधिकारियों ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। जिलाधिकारी खालिद अंजुम ने बताया कि श्याम नगर औद्योगिक क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम से मास्क बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर श्याम नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाट नंबर 03 में छापामारी की गई। जांच में पता चला कि फैक्ट्री शालिनी अरोरा नामक महिला द्वारा संचालित की जा रही है। महिला से फैक्ट्री के कागजातों के बारे में पूछताछ की लेकिन वह कागजात दिखाने में असमर्थ रहीं। यहां अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनी का मार्का लगाकर मास्क बनवाए जा रहे थे। इसके चलते फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन