बुखार के मरीज को कोरोना संदिग्ध समझ छोड़ भागे डॉक्टर

रोहतक (हरियाणा)। पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग में एक बुखार का मरीज इलाज के लिए आया तो मौके पर बैठे डॉक्टर और नर्स उसे कोरोना संदिग्ध समझकर बाहर चले गए। मरीज का इलाज करने के बजाए कमरे से भागने वाले डॉक्टरों व नर्सों का कहना था कि वह बगैर एन-95 मास्क के मरीज की जांच नहीं कर सकते। इससे तो वे स्वयं भी संक्रमित हो सकते हैं। इस पर आपात विभाग में बवाल हो गया। घटना की सूचना अधिकारियों के पास पहुंची। उनके हस्तक्षेप पर डॉक्टर और नर्स वापस आए और मरीज की जांच की। हालांकि, मरीज को सामान्य बुखार की समस्या ही मिली है। वहीं मरीज का उपचार छोडक़र जाने वाले डॉक्टरों और नर्सों की जानकारी उनके विभागाध्यक्षकों को दे दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि आपात विभाग में बैठेे डॉक्टरों के पास एन-95 मास्क और पीपीई किट नहीं थी। इसके चलते वह भयवश वार्ड से निकल गए थे। इन्हें सिंपल मास्क दिया गया था। वहीं अधिकारियों की मानें तो जब तक कोई मरीज सामने नहीं आता, तब तक एन-95 मास्क की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद संस्थान ने स्पेशल मास्क उपलब्ध करवा रखे हैं, इन्हें डॉक्टर व स्टाफ अपने नाम पर इशू करवा सकते हैं।
पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने इस संबंध में बताया कि बुखार का मरीज आया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स मौके से कुछ समय के लिए कहीं चले गए। सूचना मिलने पर सीनियर डॉक्टर से बात कर उन्हें बुला लिया गया और जवाब मांगा गया है। मरीज को उपचार दे दिया गया है और आईसोलेशन में रखा गया है। हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग होने के बाद ही यात्री को आने दिया जा रहा है। इसलिए कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। सामान्य मास्क भी उपयोग में लाया जा सकता है। अभी जिले में कोरोना पॉजिटिव कोई मरीज सामने नहीं आया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 12 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़