ड्रग विभाग का सीएमओ दफ्तर में छापा, सैंपल भरे

लखनऊ: अकसर दवा दुकानों पर छापा मारते दिखने वाले फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफएसडीए)विभाग ने चीफ मेडीकल ऑफिसर(सीएमओ) दफ्तर के मुख्य दवा स्टोर पर छापा मारा। ड्रग अधिकारियों को यहां घोर खामियां मिली। विभाग को सूचना थी कि बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामॉल सिरप में अल्कोहल की अधिक मात्रा है। टीम ने दवा को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया।

टीम सदस्यों के मुताबिक, दवा की सप्लाई कर रहे कंपनी के संचालक को पूछताछ के लिए एफएसडीए कार्यालय बुलाया गया है। खोट पाए जाने पर फार्मा कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एफएसडीए की टीम ने दोपहर के वक्त रेडक्रॉस स्थित सीएमओ दवा स्टोर में छापा मारा। टीम को दवा के रखरखाव में भी गड़बड़ी मिली। बरामदे में दवाएं खुले में पड़ी नजर आई। दवाओं की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। ड्रग इंस्पेक्टर रमाशंकर ने बताया कि पैरासिटामॉल में 12 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा होनी चाहिए, लेकिन यहां की दवा में अल्कोहल की मात्रा इससे ज्यादा होने की शिकायत थी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 7 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए