नेपाल से कॉस्मेटिक सामान की तस्करी, लाखों में कीमत 

बनबसा(उत्तराखंड): नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे विदेशी सौंदर्य प्रसाधन की खेप जब्त की गई है। एसएसबी की नाका पार्टी ने आरोपी नेपाली युवक को गिरफ्तार कर सामान समेत कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। ज्ञातव्य है कि इन दिनों एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने भारत-नेपाल सीमा पर जवानों को सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग के निर्देश दिए हैं। एसएसबी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी के कमांडर हरदत्त सिंह के नेतृत्व में एसआई कुलदीप चंद, कांस्टेबल सूरज पाल, अजीत, देवेंद्र यादव, रंजीत सिंह, मन्नू कुमार सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।

एसएसबी जवान पिलर संख्या 808/10 के पास पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति साइकिल पर नेपाल से आता दिखाई दिया। जैसे ही साइकिल सवार व्यक्ति भारतीय सीमा पर पहुंचा, एसएसबी जवानों ने उसे घेर लिया। साइकिल पर रखे गत्ते के डिब्बों में एसएसबी के जवानों को बड़ी मात्रा में विदेशी सौंदर्य प्रसाधन मिला। एसएसबी कमांडर ने बताया कि तस्करी के सामान के साथ पकड़ा गया युवक नेपाल निवासी भुवन है। आरोपी युवक को साइकिल और सौंदर्य प्रसाधन के साथ खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़े गए माल की कीमत करीब आठ रुपये आंकी गई है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली