ड्रग विभाग की छापेमारी से नोएडा के दवा विक्रेताओं में हडक़ंप

नोएडा : ड्रग विभाग ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एंटी नारकोटिक्स अभियान शुरू कर जगह-जगह छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तुगलपुर में न्यू मुस्कान मेडिकल स्टोर, एनसीआर फार्मास्युटिकल स्टोर बंद कराया गया। मोरपंख डिस्ट्रीब्यूटर्स को तमाम अनियमितताओं की वजह से नोटिस जारी किया। जिला अधिकारी के निर्देश पर ड्रग विभाग की इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में कई कैमिस्ट दुकान बंद कर चले गए। जिला अधिकारी बीएन सिंह ने खासकर स्कूल, कालेजों के आसपास चल रहे ऐसे मेडिकल स्टोर और दुकानों पर छापेमारी करने को कहा, जहां नशे के काम में आने वाले ड्रग खुलेआम बेचे जाते हैं।
ड्रग विभाग के अनुसार न्यू मुस्कान मेडिकल स्टोर पर किसी तरह का नारकोटिक्स तो नहीं पाया लेकिन यहां बिना फार्मासिस्ट दुकान चल रही थी। कुछ अन्य अनियमितताएं भी मिली जिस कारण स्टोर बंद करा दिया गया। इसी तरह एनसीआर फार्मास्युटिकल बगैर लाइसेंस के चल रहा था। वह खरीद-बिक्री का बिल भी नहीं उपलब्ध करवा सके। नारकोटिक्स यहां भी नहीं पाया लेकिन कागजों के अभाव में दुकान बंद करवा दी गई। मोरपंख डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली। खरीद बिक्री का पुराना रिकार्ड नोटिस देकर मांगा गया। ड्रग विभाग लगातार इन पर नजर रखे हुए है। जिला औषधि निरीक्षक अखिलेश जैन के मुताबिक, डीएम के निर्देश पर जिले में एंटी नारकोटिक्स अभियान शुरू किया गया। पहले दिन की छापेमारी में नशे के ड्रग तो नहीं मिले लेकिन अन्य अनियमितताओं के चलते दो मेडिकल स्टोर बंद कराए हैं। नशे के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर