थोक दवा विक्रेता के नाम से मिले फर्जी बिल, 100 करोड़ से अधिक का व्यापार, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल के बद्री में एनडीपीएस समते 100 करोड़ से अधिक कि दवाओं के लेनदेन के मामले में सीआईडी ने एक कंपनी मालिक और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि कंपनी फर्जी बिल के आधार पर दवाएं बेच रही है. राज्य ड्रग कंट्रोलर की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है.

सीआईडी ने कंपनी के मोहाली जिले के जीरकपुर में उनके कार्यालय और गोदाम और बद्दी में गोदाम पर छापा मारा, जिसमें चौंकाने वाले खुलासा हुआ है

जांच में गड़बड़ी मिलने पर सीआईडी ने कंपनी के मालिक दिनेश बंसलऔर सोनू सैनी को गिरफ्तार कर लिया.
कंपनी ने पिछले दो साल में 100 करोड़ से अधिक की दवाओं का लेनदेन किया है, जिसमें एनडीपीएस लिस्टेड दवाएं भी शामिल है.

कंपनी से फर्जी बिल के आधार पर अन्य राज्यों में दवाओं के लेनदेन का भी सीआईडी पता लगाने का प्रयास कर रही है.

स्टेट ड्रग कंट्रोलर के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश में बद्दी स्थित एक थोक दवा लाइसेंस धारक ट्रेडिंग कंपनी के लेनदेन का ऑडिट किया, जिसमें गड़बड़ी पाई गई.

पूछताछ के दौरान पता चला कि कंपनी ने एनडीपीएस दवाओं को बेचने के लिए फर्जी बिल तैयार किए थे, जिसमें नाइट्राजेपम, कोडीन और एटिजोलम शामिल थे.

इन फर्जी बिलों में मंडी स्थित थोक दवा डीलर के नाम से उक्त टैबलेट बेचने का जिक्र था. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मंडी स्थित ड्रग डीलर को कभी भी ऐसी दवाएं नहीं मिलीं.

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 15 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 25 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 18 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए