दुनिया के 70 प्रतिशत टीकों की आपूर्ति करता है भारत

नई दिल्ली : भारत दुनिया की 70 फीसदी कोविड वैक्सीन की जरुरतों को पूरा कर रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी.

कोरोनो वायरस महामारी पर लोकसभा में एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि दो कोविड टीके (कोवैक्सीन और जायकोव-डी) भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किए गए. प्रौद्योगिकी हस्तांतरण द्वारा विकसित अन्य कोविशील्ड को आपातकालीन उपयोग के लिए अप्रूव किया गया है.

उन्होंने कहा कि कोविड से पहले भारत एन-95 मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर जैसे कई उपकरणों का आयात करता था, लेकिन अब देश इनका निर्यातक बन गया है.

मंडाविया ने कहा 11 अप्रैल, 2021 तक, देश में रेमडेसिविर बनाने वाले 20 प्लांट एक महीने में 30,000 इंजेक्शन का उत्पादन कर रहे थे. हमने देश की निर्माण कंपनियों को दुनिया भर से कच्चे माल को इकट्ठा करने की मंजूरी से मदद की है. इन प्लांटों की संख्या जहां 20 से बढ़कर 60 से अधिक हो गई, वहीं एक माह में उत्पादन क्षमता 10 लाख से अधिक हो गई है.

कोविड महामारी के दौरान राज्यों को आर्थिक सहायता के बारे में, मंडाविया ने कहा, “जुलाई 2021 में, ईसीआरपी -2 पैकेज देते हुए, राज्यों को 23,000 करोड़ रुपये से अधिक उपलब्ध कराए गए थे. 800 से अधिक बाल चिकित्सा इकाइयां और कम से कम एक बाल चिकित्सा उत्कृष्टता केंद्र इसके तहत हर राज्य में और कुल मिलाकर ऐसे 42 केंद्र बनाए जाएंगे.

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा