दर्द निवारक एलर्जी, कफ सिरप समेत 58 दवाओं के सैंपल फेल, रहें अलर्ट

बद्दी (सोलन)। दर्द निवारक एलर्जी, कफ सिरफ समेत 58 दर्द निवारक दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। ये सैंपल देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से लिए गए थे। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश में बनीं 23 दवाइयों के सैंपल शामिल हैं।

यह है मामला

केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन ने फरवरी माह में देशभर से 676 सैंपल लिए थे। इनमें हिमाचल प्रदेश में बनीं दर्द निवारक कैंसर, एलर्जी, कफ सिरफ, बैक्टीरिया संक्रमण की 23 समेत 58 दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं।

ये दवाइयां मिली फेल

जिन दवाओं के सैंपल फेल आए हैं, उनमें बद्दी की नेक्सकेम बॉयोटेक कंपनी की दर्द की दवा एसेपिक, पांवटा की लेबोरेट फार्मा की संक्रमण की दवा एमोक्सिलिन, परवाणू की हनुचैंम लैबोरेटरी की कैल्शियम व विटामिन डी-3, कालाअंब की प्रोटेक टेलीलिंक्स की बेहोशी की दवा प्रोपोफोल इंजेक्शन शामिल हैं।

इनके अलावा, बद्दी के खरूणी स्थित वीटा ड्रग की कैंसर की दवा एलएस प्रेगानिज, रोनम हेल्थ केयर का वैक्टीरिया इंफेक्शन का इंजेक्शन अमीकासिन, बद्दी के मलकू माजरा की एंज फार्मा का दर्द का इंजेक्शन और किशनपुरा स्थित ग्लेनमार्क की उच्च रक्तचाप की दवा टेलमी सार्टन, मेग्नाटेक कंपनी की वैक्टीरिया संक्रमण की दवा सेफोडोक्साईमी प्रोक्सीटिल, का नाम भी इनमें हैं।

इनके अतिरिक्त, सिरमौर की सनविट हेल्थ केयर की दांत से खून रोकने का ट्रेनेक्सामिक इंजेक्शन, बद्दी की सन फार्मास्युटिकल की चमड़ी के संक्रमण की दवा मिकोनाजोल नाईट्रेट मानकों पर खरी नहीं उतरी।

इनके सैंपल भी फेल आए

वहीं, कांगड़ा की रचिल फार्मा की कैल्शियम कार्बोनेट व विटामिन डी-3 की दवा, कालाअंब के सकेती स्थित बॉयोलॉजिक्स इंक कंपनी की संक्रमण की दवा ओफ्लोएक्सिन ओरिंडाजोल, सेस्टोल रेमीडिज का कफ सिरप, पांवटा के एमसी फार्मास्युटिकल की खांसी की ब्रोंटर सिरप, एमसी फार्मास्युटिकल की एलर्जी की दवा लिवोसिट्राजिन मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं।

इसके अलावा मेग्मा एलाइज कंपनी की खांसी की एमरोक्सोल सिरप, सिक्योर फार्मास्युटिकल कंपनी की खांसी की एमरोक्सल, बोफिन बायोटेक की खांसी की दवा एमरोक्सोल, तिरुपति मेडीकेयर लिमिटेड की एलर्जी की दवा मोंटिलोकास्ट सोडियम एंड लियोसिट्राजिन फेल पाई गई हैं।

कंपनियों को बाजार से दवाएं वापस लेने के आदेश

दर्द निवारक

दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि ऊना की स्पैन फॉर्मूलेशन कंपनी की सूखी खांसी की दवा एक्सपोरस डी सिरप, स्पैन फॉर्मूलेशन की एलर्जी की दवा लिवोसिट्राजिन, सोलन के बडोग की रोसिएट मेडीकेयर कंपनी की कफ सिरप के सैंपल भी फेल हुए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनियों को बाजार से उन्हें अपनी दवाएं वापस लेने के आदेश दिए गए हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर