नारकोटिक्स दवा तीन गुना दामों पर बेची जा रही, बदलता रहता हैं कोड वर्ड

महराजगंज। नारकोटिक्स दवा तीन गुना दाम पर धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। इन्हें न केवल सीमा पर बल्कि बिहार भी भेजा जा रहा है। औषधि विभाग के अनुसार नारकोटिक्स की दवा केवल डॉक्टर की पर्ची पर ही बेची जानी अनिवार्य है। इसे खुले में नहीं बेचा जा सकता।

पता चला है कि मेडिकल स्टोर से आमजन को ये दवाएं नहीं मिलती हैं। इस काले धंधे से जुड़े लोगों ने कोर्ड वर्ड बना रखे हैं। ये कोर्ड वर्ड हमेशा बदलते रहते हंै। इस पूरे खेले में बड़ा सिंडिकेट शामिल है।

ये प्रतिबंधित दवाएं दुकानों में नहीं रखी जाती हैं। इनके पकड़े जाने पर कार्रवाई के डर से दुकानदार गुप्त ठिकानों पर इन्हें रखते हैं। दुकानदार एमआपी से दो या तीन गुना दाम पर इन दवाओं को बेचकर खूब मुनाफा कूटते हैं।

यहां चलता है ये धंधा

बता दें कि करोड़ों का यह धंधा पूरे बिहार तक फैला हुआ है। नशा करने वाले युवक बार्डर से आसानी से भारतीय सीमा में चले जाते हैं और गोली का सेवन कर चले जाते हैं। इसमें उनको पकड़े जाने का खतरा भी कम रहता है। सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी, रेगहियां, झुलनीपुर, सिसवा, बरगदवा, लक्ष्मीपुर समेत अन्य क्षेत्रों में धड़ल्ले से काम किया जा रहा है।

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया कहते हैं कि लाइसेंस दुकानदार गलत काम नहीं करते हैं। यह सब बगैर लाइसेंस वाले ही करते हैं। इससे असली कारोबारी की छवि खराब होती है। सख्ती के कारण कोई कारोबारी नारकोटिक्स की दवा नहीं रखना चाहता है।

नारकोटिक्स दवा

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने बताया कि नार्कोटिक्स ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक सब्सटांस की दवा नशे में भी इस्तेमाल होती है। खासकर कोडीन कफ सिरप। विभाग द्वारा खानापूर्ति के लिए जांच की जाती है। कुछ दिनों के लिए चुनिंदा कारोबारी का लाइसेंस निलंबित कर बाद में लेनदेन करके निलंबन समाप्त कर दिया जाता है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 24 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी