दवाइयों की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपी फरार, पुलिस मार रही छापे

हिसार। कोरोना आपदा में अवसर ढूंढते हुए महामारी में दवाइयों की कालाबाजारी करने वाले शहर के तीन आरोपी अब फरार हो गये हैं। एंटी वायरल इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले के तीनों आरोपी अरुण खुराना, पार्थ खुराना और मुकेश मलिक गिरफ्तारी के डर से परिवार सहित गायब हैं। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापमारी कर रही है। लेकिन उनका अब तक सुराग नहीं लगा है। अपर कोर्ट से सोमवार को तीनों की जमानत रद्द होने के बाद से पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। क्योंकि निचली कोर्ट से मिली जमानत रद्द होने के बाद अपर अदालत ने तीनों को आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। उनके ऐसा नहीं करने पर अदालत ने हिसार पुलिस अधीक्षक को तीनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने के निर्देश दिये थे।

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार के अनुसार अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जाता है कि एक आरोपी इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती था। लेकिन पिछले महीने वो छुट्टी ले चुका है। अब तय समय सीमा में अगर तीनों की गिरफ्तारी नहीं होती है। तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार दूसरा केस भी दर्ज किया जा सकता है।

बता दें कि 2 मई को हिसार के वरिष्ठ पत्रकार कुमार मुकेश व आरटीआई एक्टिविस्ट रमेश वर्मा ने एक स्टिंग आप्रेशन किया था। इसमें होली हेल्प अस्पताल के अंदर बने होली मेडिकल हॉल के संचालक अरुण खुराना व उसके भतीजे पार्थ खुराना को एंट्री वायरल ड्रग रेमडेसिविर की कालाबाजरी करते हुए पकड़ा गया था। इस बारे में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने वरिष्ठ दवा नियंत्रक अधिकारी (एसडीसीओ) रमन श्योराण की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और मेडिकल स्टोर संचालक को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था। |

जांच के दौरान पुलिस ने मुकेश मलिक नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था। बाद में तीनों आरोपियों की निचली अदालत से जमानत हो गयी थी। जिस पर काफी सवाल उठे थे। अब इस मामले में जहां तीनों आरोपी जमानत रद्द होने के बाद से फरार हैं। वहीं मामले के मुख्य आरोपी अरुण खुराना के होली हेल्प अस्पताल स्थित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को ड्रग विभाग ने दो माह के लिए निलंबित कर दिया है। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को 4 जून से 3 अगस्त तक के लिए दो माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। क्योंकि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में काफी खामियां मिली थी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर