2-डीजी दवा से कोरोना के इलाज में तेजी से बढ़ता ऑक्सीजन लेवल, मेडिकल कॉलेज ने की 500 पैकेट की डिमांड

कानपुर। कोरोना वायरस के इलाज में कारगर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार 2-डीजी दवा जल्द ही जिले के सबसे बड़े एलएलआर अस्पताल (हैलट) में उपलब्ध होगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में इस दवा के पांच सौ पैकेट मुहैया कराने के लिए डिमांड भेजी है। कॉलेज प्रशासन ने उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन को जल्द से जल्द दवा मुहैया कराने के लिए पत्र भी लिखा है। यह नई दवा थोक बाजार में भी अभी नहीं उपलब्ध है, न ही किसी निजी अस्पताल में।

ड्रग कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) से अनुमति के बाद मई से लेकर इस दवा का दिसंबर 2020 तक दूसरे-तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रॉयल किया गया। पाया गया कि यह कोरोना संक्रमित मध्यम एवं गंभीर मरीजों में कारगर है। इस दवा के इस्तेमाल से तेजी से ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी जल्दी आती है। डीजीसीआई से इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति के बाद कंपनी ने सभी राज्यों के प्रमुखों को दवा मुहैया कराने को पत्र लिखा था। डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी पत्र का हवाला देते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से जीएसवीएम समेत सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखा था। उसमें कहा था कि कोरोना के इलाज के लिए जरूरत के हिसाब से अपनी मांग उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन को भेजें ताकि दवा उपलब्ध कराई जा सके।

कोरोना पर कारगर, संक्रमण भी रोकती

डीआरडीओ एवं हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी ने मिलकर 2-डीजी (डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज) तैयार की है। डीआरडीओ की नाभिकीय औषधि एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (आइएनएमएएस) के वैज्ञानिकों ने हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूल बायोलॉजी के साथ मिलकर लैब में ट्रॉयल किया। इस दौरान पाया गया कि यह कोरोना वायरस पर कारगर है और संक्रमण को भी रोकती है।

पाउडर के रूप में उपलब्ध होगी 2-डीजी

डीआरडीओ की 2-डीजी दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती है। इसे पानी में घोलकर पीना होता है। बताया जा रहा है कि इसके एक पैकेट का अनुमानित मूल्य 600-700 रुपये के बीच होने की संभावना है।

कॉलेज में 500 पैकेट की डिमांड का पत्र बनाकर उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन को भेजा है। इससे महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से शासन को भी अवगत करा दिया है। -प्रो. आरबी कमल, प्राचार्य, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर