दवाओं की आपूर्ति में मेडिकल कार्पोरेशन फेल, कई बार भेजा जा चुका रिमाइंडर

वाराणसी। इन दिनों डेंगू के साथ ही मलेरिया और वायरल बुखार ने लोगों को त्रस्त कर रखा है। स्वास्थ्य महकमा उपलब्ध संसाधनों संग मुस्तैद जरूर है, लेकिन मेडिकल कार्पोरेशन की ओर से दवा आपूर्ति व्यवस्था फेल होने से सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से जंग की मुहिम प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि ड्रग एंड वैक्सीन ड्रिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (डीवीडीएमएस) पोर्टल पर आवेदन के बाद 10 से 12 बार रिमांडर भेजने के बाद भी दवा नहीं मिल पा रही है। दवा नहीं मिलने से मरीजों को काफी दिक्‍कत हो रही हैं।

दवा सहित अन्य खरीद के लिए पहले सीधे तौर पर सीएमओ के पास धनराशि आती थी। बाद में मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन के गठन के बाद प्रक्रिया बदल गई। दवा आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को अब डीवीडीएमएस पोर्टल पर आवेदन करना होता है। उपलब्धता के आधार पर कार्पोरेशन के रामनगर स्थित स्टोर से दवा दी जाती है। मगर इन दिनों दवाओं की लचर आपूर्ति व्यवस्था के चलते सीएचसी-पीएचसी या हास्पिटल की गाड़ियों को अक्सर ही बैरंग लौटना पड़ रहा है। सीएमओ कार्यालय की ओर से 10 से 12 बार रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन उसका कोई असर न हुआ। हाल ये है कि गर्भवती महिलाओं को देने के लिए आयरन व कैल्शियम की गोली तक का टोटा हो गया है।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC