मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा नशे का कारोबार, भारी मात्रा में नशीली दवा जब्त

बिलासपुर। नशे का कारोबार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन लगातार करवाई भी कर रही है उसके बावजूद भी नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का व्यापर किया जा रहा था। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का व्यापार करने वाले दो लोगों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 400 प्रतिबंधित कफ सिरप, 500 नशीला टेबलेट और कार जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि एक युवक चुचुहियापारा रहबर चौक के पास नशीली दवा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

आरोपित सुखेंद्र केंवट से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने ड्रग विभाग को नशीली दवा बेचने वाले मेडिकल एजेंसी की जानकारी ड्रग विभाग को दी है। ड्रग विभाग मामले की जांच कर संबंधित मेडिकल एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि नशे के सामान की बिक्री में मेडिकल एजेंसी के संचालक के मिली भगत की जानकारी मिली है।

इस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर देवरीखुर्द निवासी सुखेंद्र केंवट(35 वर्ष) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित युवक ने बताया कि उसका देवरीखुर्द में रेहांश मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर के नाम पर नशीली दवा की खरीदी कर बिक्री करता है। आरोपित से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने नशीली दवा की सप्लाई करने वाले युवक को पकड़ने योजना बनाई। इसी बीच गुस्र्वार की दोपहर सूचना मिली कि गतौरी निवासी अरमान खान (32 वर्ष) ग्राहकों को नशीली दवा की सप्लाई करने गणेश चौक की ओर आया है।

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवक की कार से 400 नशीली कफ सिरप और 500 नशीला टेबलेट जब्त किया है। पूछताछ में आरोपित युवक ने बताया कि वह मेडिकल एजेंसी से नशीली दवा लाकर मेडिकल स्टोर और नशीली दवा बेचने वालों को सप्लाई करता है। पुलिस ने नशीली दवाओं और कार को जब्त कर आरोपित युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

  • Related Posts

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 7 views
    दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 8 views
    ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 5 views
    कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

    • By Desk
    • October 28, 2026
    • 17 views
    दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC