दवाओ पर 45 प्रतिशत कमीशन, कैमिस्ट एसो. पर आरोप

इंदौर (मध्य प्रदेश) : सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद दवा कारोबार में ‘खेल’ खत्म नहीं हो रहा। इंदौर की इस ताजा खबर ने दवा जगत में फिर हलचल पैदा कर दी। दरअसल, जीएसटी की आड़ में थोक दवा कारोबारियों ने वापस होने वाली दवाओं पर पहले ही कमीशन बढ़ा दिया था। रिटेल कैमिस्टों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी थी। एक्सपायर्ड दवा वापस नहीं लेने के फैसले का रिटेल दवा व्यापारियों ने अब खुला विरोध शुरू कर दिया है। कैमिस्ट एसोसिएशन के फैसले पर सवाल उठाते हुए दवा दुकानदार आरोप लग रहे हैं कि एसोसिएशन सिर्फ होलसेलर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है। रिटेल कैमिस्टों ने कहा कि निर्णय वापस नहीं हुआ तो अलग मोर्चा खोला जाएगा। इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिटेलर्स को परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकी यूं भी दवा वापसी के लिए 4 महीने का समय दिया जाता है। कैमिस्ट एकता रखेंगे तो जनवरी की एक्सपायर दवा अप्रैल-मई तक वापस हो सकेगी।

रिटेल दवा कारोबारियों के मुताबिक, एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के ठीक बाद से ही थोक दवा कारोबारियों ने एक्सपायर्ड दवाओं की वापसी पर इनकार करना शुरू कर दिया था। नियम स्पष्ट नहीं होने की बात कहकर जुलाई और अगस्त में एक्सपायर्ड दवाएं वापस नहीं हुई। सितंबर में ऐसी दवाओं को वापस लेना फिर शुरू किया गया लेकिन थोक कारोबारियों ने उस पर कमीशन बढ़ा दिया। सितंबर के बाद से एक्सपायर्ड दवा वापस लेने पर थोक कारोबारी 45 प्रतिशत कमीशन ले रहे हैं यानी कोई एक्सपायर्ड दवा वापस की जाती है तो उसकी एमआरपी से 45 प्रतिशत राशि कम कर उस कीमत का माल दिया जाता था। रिटेल कारोबारियों के मुताबिक इससे पहले तक ऐसी दवा वापसी पर 30-35 प्रतिशत तक कमीशन काटा जाता था। असल में कंपनी थोक कारोबारियों से ऐसा माल वापस लेने पर सिर्फ 28 प्रतिशत ही कमीशन काटती है। जीएसटी के जानकार थोक कारोबारियों के इस फैसले को कागजी कार्रवाई से बचने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत