दवा कंपनी सिप्ला का चीन में ज्वाइंट वेंचर 

मुंबई। दवा कंपनी सिप्ला ने चीन में अपनी पूर्व पार्टनर जिआंग्सु ऐसब्राइट के साथ फिर से हाथ मिलाया है। सिप्ला ने पांच साल पहले शंघाई की इस कंपनी के साथ अपना ज्वाइंट वेंचर तोड़ा था। इस बार सिप्ला की ब्रिटेन की सब्सिडियरी ने चीन में रेस्पिरेटरी प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए जिआंग्सु के साथ एग्रीमेंट किया है। इसमें 3 करोड़ डॉलर का संयुक्त इनवेस्टमेंट किया जाएगा। ऐसब्राइट ग्रुप के चेयरमैन शेंगपिंग शू ने कहा कि हम इस ज्वाइंट वेंचर के जरिए सिप्ला के साथ अपना संबंध मजबूत कर खुश हैं। यह ज्वाइंट वेंचर रेस्पिरेटरी सेगमेंट में चीन के मरीजों के लिए अधिक प्रॉडक्ट्स लाएगा। जिआंग्सु ऐसब्राइट शंघाई के ऐसब्राइट फार्मास्युटिल्स ग्रुप की सब्सिडियरी है। ऐसब्राइट ग्रुप एंटी वायरल, ऑन्कोलॉजी प्रॉडक्ट्स के लिए एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स और विटामिन इंग्रीडिएंट्स बनाता है।
 गौरतलब है कि 2014 में सिप्ला की तत्कालीन सब्सिडियरी मेडिएट ने कंपनी में अपना 48 पर्सेंट स्टेक जिआंग्सु को 115 करोड़ रुपये में बेचा था। चीन का मार्केट बड़ा होने के मद्देनजर भारतीय फार्मा कंपनियां वहां बिजनेस करने में दिलचस्पी रखती हैं। हालांकि, एनालिस्ट्स का कहना है कि चीन में बिना एक पार्टनर के बिजनेस शुरू करना मुश्किल है। भारत और चीन के बीच बॉर्डर से जुड़े विवाद के कारण तनाव के चलते केंद्र सरकार चीन से इम्पोर्ट घटाने पर जोर दे रही है। हालांकि, इस वर्ष कुछ बड़ी भारतीय फार्मा कंपनियों ने चीन में कदम बढ़ाए हैं। देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सन फार्मा ने जून में घोषणा की थी कि उसने अपनी स्पेशियलिटी सोरोसिस दवा का लाइसेंस चाइना मेडिकल सिस्टम (ष्टरूस्) को दिया है। लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत, सन फार्मा को ष्टरूस् एकमुश्त भुगतान के अलावा कुल सेल्स पर रॉयल्टी जैसी पेमेंट भी देगी। सिप्ला के सीईओ उमंग वोहरा का कहना है कि कंपनी नॉन-कोर रीजन से बाहर निकलेगी और अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे मार्केट्स पर फोकस करेगी। उनका कहना था कि हमारे कोर मार्केट ग्रोथ को बढ़ाने में मदद दे रहे हैं। भविष्य की हमारी योजना में चीन महत्वपूर्ण है। मई में हमने शंघाई में अपना ऑफिस शुरू किया है। हमारा ऐसब्राइट के साथ लंबे समय से संबंध है और चीन में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए यह पार्टनरशिप हमारे लिए एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि कंपनी ऑन्कोलॉजी जैसे अन्य सेगमेंट में प्रॉडक्ट्स का पोर्टफोलियो बनाने के लिए भी विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 2 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा