दवा का लाइसेंस होलसेल का और बिक्री रिटेल में

जौनपुर (उप्र)। औषधि विभाग की टीम ने बरसठी क्षेत्र के रखवां बेलवां स्थित थोक दवा की दुकान से रिटेल में दवाइयां बेचने का मामला पकड़ा है। यही नहीं, इस दुकान के लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। इस पर दुकानदार को नोटिस थमा दिया गया है। औषधि निरीक्षक अमित बंसल के अनुसार उन्होंने सघन अभियान चलाकर क्षेत्र में कई दवा दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जौनपुर में बीते वर्ष के दौरान कुल 24 अधोमानक तथा नकली दवाएं पकड़ी गई हैं, जबकि पूर्व के पांच वर्षों में एक भी मामला नकली दवाओं का प्रकाश में नहीं आया था। दस मामलों में आपराधिक वाद सीजेएम कोर्ट में दायर किए जा चुके हैं। अन्य में निर्माता स्तर पर विवेचना जारी है। इसमें निर्धारित समयावधि में केस दाखिल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में सैनिटाइजर के दाम ज्यादा लेने के कारण कई दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। कई नकली दवाएं जो छापेमारी के दौरान पकड़ी गई हैं, उनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा