एमआरपी से ज्यादा कीमत पर इंजेक्शन बेचने पर अस्पताल में रेड

आगरा। औषधि विभाग की टीम ने स्थानीय प्रज्ञा हास्पिटल में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड कर एमआरपी से कई गुणा ज्यादा कीमत पर इंजेक्शन बेचने का मामला पकड़ा है। टीम ने यहां से 20 हजार रुपये की दवाएं भी जब्त कर अस्पताल संचालक को नोटिस दे दिया गया है। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि हास्पिटल में भर्ती मरीज के तीमारदार ने 100 रुपये के इंजेक्शन को 500 रुपये में बेचने की शिकायत दी थी। इस पर प्रज्ञा हास्पिटल बोदला सिकंदरा रोड पर टीम ने छापा मारा। यहां प्रथम तल पर बिना नाम का मेडिकल स्टोर संचालित मिला। हास्पिटल संचालक राहुल पाल मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सके। दवाओं के बिल भी नहीं दिए जा रहे थे। टीम ने यहां से एंटीबायोटिक इंजेक्शन, हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के इंजेक्शन सहित प्रसव कराने के लिए इस्तेमाल होने वालीं करीब 20 हजार रुपये की दवाएं मिलीं। इन्हें जब्त कर लिया गया है। हास्पिटल संचालक को नोटिस दिया है, लाइसेंस और दवाओं का बिल न दिखाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Related Posts

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

गोपालगंज (बिहार)। मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। महुअवां गांव में ड्रग विभाग और कुचायकोट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने मकान पर छापेमारी…

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

नई दिल्ली। नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी। भारत अपनी अंतरिक्ष क्षमताओं का इस्तेमाल दवा के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने के लिए करेगा। इस दिशा में विज्ञानियों,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 2 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें