दवा की नशीली गोलियां बेचने वाले दो तस्कर हुए गिरफ्तार

इंदौर: नारकोटिक्स विंग ने इंदौर में दवा की नशीली गोलियां बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में से एक के पास 370 नशीली गोलियां बरादम हुई हैं। खबर है कि प्रतिबंधित गोलियां मजदूरों को सप्लाई होती थी। उनका दावा है कि नशे से मजदूरों का स्टेमिना बढ़ता था और वो  ज्यादा काम करते थे। पुलिस को एक एमआर की जानकारी मिली है जो दवाओं की सप्लाई करता था।

डीएसपी (नारकोटिक्स) संतोष हाड़ा ने इस मामले के संबंध में बताया कि विंग को सूचना मिल रही थी कि शहर के आजाद नगर, खजराना सहित कुछ अन्य जगह पर नशीली गोलियों की सप्लाई हो रही है। खासतौर पर मजदूर वर्ग के लोग नशा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जांच की गई जिसमें निरीक्षक वरसिंह खड़िया ने आरोपित इबादत पुत्र सलामत खान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तो हरदा के राजकुमार पुत्र गयाप्रसाद से सस्ते दामों पर गोलियां खरीद कर इंदौर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता है।

पुलिस ने राजकुमार को भी नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि राजकुमार ने बताया कि वह टिमरनी के एक एमआर से नशीली गोलियां खरीदता था। ज्यादातर गोलियां मजदूर ही लेते थे। गोलियों के सेवन से मजदूरों का दिमाग सुन्न हो जाता था और वह दिन-रात काम करते थे।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत