मेडेन फार्मा बद्दी के पांच कफ सिरप के सैंपल टेस्ट में हुए फेल

बद्दी : हिमाचल प्रदेश में निर्मित होने वाली 27 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं।  इनमें बद्दी में स्थित मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित CSC कफ सिरप के 5 नमूने भी शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर के नियामक केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा जारी मासिक अलर्ट में फेल साबित हुए हैं। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इस महीने ड्रग का अलर्ट जारी किया है। देशभर के 70 दवाओं के नमूने फेल हुए हैं जिसमें 27 दवाएं हिमाचल की शामिल हैं।

जिन दवाओं के सैंपल को केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के द्वारा फेल कर दिया गया उनमें हार्ट, शूगर, एलर्जी, कैलशियम, आयरन, किडनी, विटामीन, एंटीबायोटिक और दर्द की दवाएं शामिल हैं। सीडीएसओ की ओर से पूरे देश भर में कुल 1375 दवाओं के सैंपल लिए थे जिसमें से 1305 ही मानकों पर खरी उतरे हैं। इन दवाओं के सैंपल को प्रोपलीन ग्लाइकॉल की जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन नमूनों में कोई हानिकारक पदार्थ नहीं पाया गया था, लेकिन कई अन्य कारणों से नमूनों को घटिया घोषित किया है। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है।

इन उद्योगों की दवाओं के सैंपल हुए फेल-

टी एंड जी मेडिकेयर बद्दी की ग्लिमपीराइड का बैच नम्बर टीजीटी 12213097, एथेन लाइफ साइंस कालाअम्ब की कूकल-500 का बैच नम्बर टीजी 21-2346, बैच नम्बर टीजी 21-2565, टीजी 21-2564 व बैच नम्बर टीजी 21-2539, टी एंड जी मेडिकेयर बद्दी की कैलबिसिन डी फोर्ट का बैच नम्बर टीजीटी 12213182, जी लैबोरेट्रीज पांवटा साहिब एटेनोलोल एंड एम्लाडिपाइन का बैच नम्बर जेड 22-013, एलवेस हैल्थ्केयर नंगल उपरला नालागढ़ की आयरन एंड फोलिक ऐसिड सिरप 50 एमएल का बैच नम्बर एएचएल 21034, बैच नम्बर एएचएल 21015 व एएचएल 21012, मैसर्ज लेबोरेट फार्मास्यूटिकल इंडिया राजबन रोड पांवटा साहिब की डीएसपी का बैच नम्बर एलएसएटी-016, वैलक्योर रेमेडीज नाहन रोड मोगींनद की मॉक्सीआन सीवी ड्राई सिरप का बैच नम्बर डब्ल्यूजेडी-092सी, नेक्सकैम बद्दी की रैमीरेव का बैच नम्बर एनकेटी 22116ए, अम्स्टर लैब भटोलीकलां बद्दी की एटोर्वाडोक 29 का बैच नम्बर एमएफटी 720, मैडन फार्मास्यूटिकल मानपुरा बद्दी की सीएसपी का बैच नम्बर एलओसीजी 21-85, एलओसीजी 21-94, एलओसीजी 21-95, एलओसीजी 21-84 और एलओसीजी 21-96 एलवी लाइफ साइंस की ओर्थोरियम-एमएसएम, शिवम एंटरप्राइजिज कालाअम्बी एमफोलिस इंजैक्शन का बैच नम्बर एसआई-515, सिपला मलपुर बद्दी की जूनियर लंजोल 15 एमजी बीए12571, जी लैबाेरेट्रीज पावंटा साहिब की मैटिफेक्स का बैच नम्बर 322-797, डीएम फार्मा प्राइवेट बद्दी की पारा 120 की बैच नम्बर डी10086 व बैच नम्बर डी10085 व बायोलॉजिकल कालाअम्ब की सार्टन-एच का बैच नम्बर 012259 के सैंपल फेल हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा उद्योगों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाही-

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि उन उद्योगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिनकी दवाओं के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने कहा कि उन सभी दवाओं के स्टॉक बाजार से रिकॉल करने के निर्देश दिए हैं जिनके सैंपल फेल हुए हैं।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत