दवा के असली-नकली होने का पता चलेगा

नई दिल्ली। आप जल्द इस बात का पता बहुत आसानी से लगा सकेंगे कि जो दवा खरीदी है, वह असली है या नकली। इसके लिए बस आपको एक मैसेज या व्हाट्स एप संदेश भेजना होगा। देश में बड़े ब्रांड की सबसे अधिक बिकने वाली 300 दवा के लेबल पर 14 अंकों वाला एक नंबर प्रिंट होगा। बाजार में बिकने वाली दवा के हर पत्ते या बोतल पर अलग-अलग नंबर होगा।
दवा के लेबल पर एक मोबाइल नंबर भी प्रिंट किया जाएगा, जो दवा की मार्केटिंग करने वाली कंपनी जारी करेगी। 14 अंकों के इस यूनिक नंबर को लेबल पर दिए मोबाइल नंबर पर मैसेज करने पर दवा बनाने वाली कंपनी का नाम-पता, बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी मिल जाएगी। इससे दवा खरीदारों को भरोसा होगा कि उन्होंने जो दवा ली है वह असली है और उसकी गुणवत्ता को लेकर भी वे निश्चिंत हो पाएंगे। इसके साथ ही दवा की जांच करने वाले अधिकारियों को बाजार में बिक रही नकली दवा का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी