हरियाणा में टेस्टिंग लैब का बुरा हाल, थमाए नोटिस 

सोनीपत। हरियाणा में संचालित ज्यादातर टेस्टिंग लैब का बुरा हाल है। डॉक्टर  और पैथोलॉजिस्ट के बिना ही इनका संचालन किया जा रहा है। स्थानीय डिप्टी सिविल सर्जन दिनेश छिल्लर ने सोनीपत शहर के अंदर चल रही लैब का निरीक्षण किया तो वहां चार लैब पर न डॉक्टर मिले और न ही पैथोलॉजिस्ट। लैब में एलटी की लिस्ट व किस डॉक्टर से अनुबंध कर लैब चल रही है, यह भी डिस्पले नहीं किया गया था। इस कारण इन लैब को नोटिस थमा दिया गया है। यदि लैब संचालक अपना स्पष्टीकरण सही नहीं दे पाए तो विभाग कार्रवाई करेगा। डिप्टी सिविल सर्जन दिनेश छिल्लर अपनी टीम के साथ लैब का निरीक्षण करने राज लैब, साहिल लैब, सूर्या लैब व संजय लैब का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि हरियाणा सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अब हर लैब की जांच की जाएगी। जो लोग शर्तों के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी। लैब से कचरा कौन सी कंपनी उठा रही है, इसकी जानकारी भी डिस्पले पर देनी होगी। इस कदम से न केवल लैब संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा बल्कि फर्जी रिपोर्ट की संभावना भी नहीं रहेगी।
बता दें कि सोनीपत जिले में करीब 156 लैब हंै। इनमें करीब 60 लैब सोनीपत शहर में हैं, बाकि गन्नौर, खरखौदा समेत अन्य जगहों पर खुली हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि लैब संचालकों को रिपोर्ट पर अब एमबीबीएस डॉक्टर के हस्ताक्षर होने जरूरी है। जो लैब संचालक रिपोर्ट पर एमबीबीएस डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं करवाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शहरभर में चल रहे लैब का सर्वे किया गया। सर्वे करने पर पाया कि करीब 20 लैब में से 16 लैब संचालकों ने अभी तक एमबीबीएस डॉक्टर नहीं रखा है। इसके कारण इन 16 संचालकों को विभाग ने नोटिस थमा दिया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा