दवा के लिए कच्चे माल को लेकर फार्मा कंपनियों को टेंशन

नई दिल्ली। चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते दवा के लिए आयात होने वाले कच्चे माल को लेकर भारतीय फार्मा कंपनियां टेंशन में आ गई हैं। चीन में कोरोना के कहर और दवाओं की बंद होती फैक्टरियों के कारण भारत की फार्मा कंपनियों की सेहत बिगड़ सकती है। वहीं डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के लिए दवाओं की कमी पैदा होने के आसार हैं। यहां तक कि एंटिबायोटिक, पॅरासिटामॉल जैसी कॉमन मेडिसिन की भी बाजार में किल्लत हो सकती है। कोरोनावायरस से ये हालात पैदा हुए हैं।
बता दें कि चीन में कोरोना वायरस ने भारत की फार्मा इंडस्ट्री की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनियों को कच्चे माल की कमी का डर सता रहा है। दवाओं के लिए करीब 90 फीसदी कच्चा माल सीधे तौर पर चीन से आता है। चीन के वुहान जैसे शहरों में इनका उत्पादन सबसे ज्यादा होता है लेकिन कोरोना की वजह से फैक्ट्रियों पर ताला लग गया है। कोरोना वायरस से चीन प्रोडक्शन यूनिटें बंद करता जा रहा है जिसकी वजह से सप्लाई चेन टूटने लगी है। फार्मा कंपनियों की इंवेंटरी खत्म हो रही है और अगर हालात नहीं सुधरे तो फरवरी के बाद मुश्किलें बढऩे लगेंगी। ल्यूपिन, सन फार्मा, ग्लेनमार्क, ऑर्बिंडो फार्मा, टोरेंट जैसी कंपनियां कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भर हैं। ऐसे में सप्लाई चेन टूटी तो इन कंपनियों की हालत खराब हो जाएगी। दवा ही नहीं ऑपरेशन थियेटर के 90 फीसदी पाट्र्स भी चीन से आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले 6 महीने मुश्किल भरे हो सकते हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन