दवा गोदाम में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान

रामपुर। दवा गोदाम में अचानक आग लगने से करोड़ों के नुकसान होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शादी की मंडैया गांव में स्थित एक दवा गोदाम में रात के समय आग लग गई। इसकी सूचना तडक़े गोदाम मालिक को मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक का कहना है कि आग के कारण उसे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मिस्टनगंज निवासी हिमांशु अग्रवाल का शादी की मंडैया गांव में दवा का गोदाम है। बीती शाम को वह गोदाम बंद कर चले गए थे। अगले दिन तडक़े उन्हें फोन पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। हिमांशु मौके पर पहुंचे तो गोदाम के भीतर आग की लपटें उठ रही थीं। आसपास के लोगों की सहायता से उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। टीम ने यहां करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की वजह से गोदाम में रखी दवाओं के साथ ही अन्य सामान जलकर राख हो गया। हिमांशु का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए