रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठेकमा क्षेत्र में अस्पतालों की जांच की। बिना रजिस्ट्रेशन पंजीकरण चल रहे एक अस्पताल को सील कर दिया। मानक विपरीत चल रहे तीन आस्पतालों को नोटिस दिए हैं। डिप्टी सीएमओ ने ठेकमा क्षेत्र के चकमा में जनता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान चिकित्सालय का वैध पंजीकरण नहीं मिला। इसके अतिरिक्त आवश्यक मानकों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस की उपस्थिति में अस्पताल को सील कर दिया है।

कार्रवाई के दौरान चिकित्सालय की ओपीडी, आईपीडी, मुख्य प्रवेश द्वार को सील किया गया। साथ ही आकाश चाइल्ड केयर जीवली, आरएम हेल्थ केयर जीवली, रॉयल चिकित्सालय ठेकमा को नोटिस दिया है। आकाश चाइल्ड केयर एवं आरएम हेल्थ केयर अपंजीकृत मिले।

वहीं, रॉयल चिकित्सालय का पंजीकरण आयुष विधा में मिला। इसके बावजूद परिसर में एलोपैथिक दवाएं पाई गईं। एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में आवश्यक पंजीकरण उपलब्ध नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ ने तीन दिन में तीनों अस्पतालों से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजकोट (गुजरात)। सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नकली डॉक्टर बनकर बैठे आरोपी ऑनलाइन संपर्क से ग्राहकों को फंसाते थे। उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 2 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 1 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत