दवा तस्कर के गोदाम पर रेड, प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

आगरा। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले आगरा गैंग के सरगना जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की के कमला नगर स्थित गोदाम पर पंजाब पुलिस ने रेड की। छापामारी के दौरान टीम ने नशे की 1.20 टैबलेट बरामद की हैं। इनके अलावा बुखार-खांसी, दर्द निवारक और एंटीबायोटिक समेत दवाइयों का बड़ा जखीरा मिला है। वहीं, नौ दवाइयों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनमें चार दवाइयां नशीली हैं। जानकारी अनुसार पंजाब के बरनाला की पुलिस अपने साथ चार जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम को लेकर दोपहर करीब एक बजे जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की के कमला नगर स्थित कोठी पर पहुंची। इसके भूतल पर 250 वर्गमीटर का गोदाम है। इसे पुलिस 25 जुलाई के छापे के बाद सील कर गई थी। इसको खोला गया तो यह गोदाम दवाओं से भरा मिला।
ड्रग विभाग की चार टीमों ने पड़ताल की तो नौ तरह की दवाएं पाई गईं। इनमें एंटीबायोटिक, बुखार, दर्द निवारक और नशे की दवाएं शामिल रहीं। नशे की चार तरह की दवाएं थी। गिनती में कुल 120451 टैबलेट मिलीं। इनके बिल, फर्म समेत अन्य कागजात की भी जांच की गई तो पाया कि प्रति दस टैबलेट की कीमत 35 रुपये से 165 रुपये थीं। सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि विक्की की फर्म का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दवाओं के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। दवाओं की निर्माता कंपनी की जांच की जा रही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए