लाइसेंस रिन्यूवल कराए बिना निर्माण करने पर दवा कंपनी सील

देहरादून। ड्रग विभाग ने सिडकुल में एक फार्मा कंपनी को लाइसेंस रिन्यूवल कराए बिना दवा का निर्माण करने पर सील कर दिया है। एक अन्य फार्मा कंपनी में भी कमियां पाए जाने पर उत्पादन और सप्लाई पर रोक लगाते हुए दस दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। दोनों कंपनियों में कोविड-19 के सुरक्षा इंतजाम का पालन भी नहीं किया जा रहा था। जानकारी अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सिडकुल की डीमार्क कंपनी में छापा मारा। पता चला कि प्रबंधन ने वर्ष 2018 से लाइसेंस का रिन्यूवल ही नहीं कराया है। भ्रमित करने और खुद को बचाने के लिए कंपनी प्रबंधन केवल चालान जमा कर रहा था। कंपनी जेनेरिक दवा बनाती है। वहीं, जुकेंड कंपनी का लाइसेंस सही मिला, लेकिन कोविड-19 के तहत सुरक्षा और बचाव के इंतजाम का पालन नहीं किया जा रहा था। कर्मचारियों के काम करने के दौरान शारीरिक दूरी, आवागमन के समय तापमान चेक करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। कर्मचारियों ने दस्ताने नहीं पहने थे। जुकेंड एंटीबायोटिक दवा बनाती है। इसमें उत्पादन और सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। दोनों कंपनियों के रिकॉर्ड भी चेक किए गए तो उनमें समानता नहीं मिली।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए