दवा दुकानों पर की छापेमारी, कई को नोटिस सौंपे

राजगढ़, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश )। सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में राजगढ़ क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने दवा की दुकानों की जांच की। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों पर ताला लगाकर भाग निकले। छापेमारी से क्षेत्र के राजगढ़, नदिहार, ददरा, भावां, बघौड़ा आदि बाजारों में हडक़ंप मच गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने दवाओं के रखरखाव, वितरण, थोक एवं फुटकर लाइसेंस की जांच की। मेडिकल स्टोर में कितनी दवाई एक्सपाइरी की है और कितनी प्रतिबंधित दवा अवैध रूप से बेची जा रही हैं, इसकी गहनता से जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने दर्जनभर से ज्यादा मेडिकल स्टोरों की जांच में नशीली दवा बेचने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि क्षेत्र में नशीली दवाओं के बेचने की शिकायत पर छापेमारी की गई थी। जो लोग दुकान बंद कर भागे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई दवा दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 6 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए