डायबिटीज व दिल की दवाइयां 30 फीसदी सस्ती

गोरखपुर। डायबिटीज, हार्ट और फंगस इंफेक्शन जैसे रोगों में नियमित रूप से चलने वाली दवाइयां तीस फीसदी तक सस्ती हो गई हैं। सरकार इन्हें ड्रग कंट्रोल के दायरे में ले आई है। राष्ट्रीय मूल्य औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने तीन सॉल्ट की महत्वपूर्ण दवाओं के दामों को नए सिरे से निर्धारित कर दिया है। दरअसल, 2013 में ही देश में इस पर एक सर्वे हुआ था। इसके अनुसार देश में डायबिटीज, हार्ट व फंगस इंफेक्शन के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन रोगों के कई मरीज दवाएं महंगी होने की वजह से या तो खरीद नहीं पाते अथवा इसका इस्तेमाल बीच में ही बंद कर देते हैं। इससेे उनकी जान पर खतरा बन जाता है। इसी सर्वे के आधार पर दवाओं के दाम नए सिरे से निर्धारित करते हुए कम किए गए हैं। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि इस बदलाव के बाद डायबिटीज में दी जाने वाली जो गोली 37 रुपये की थी, वह अब महज 23 रुपये में मिलेगी। इसी तरह हर पावर के हिसाब से दवाओं के दाम को कम किया गया है। इस सूची में उन्हीं सॉल्ट को शामिल किया गया है, जिससे इस मर्ज की सर्वाधिक दवाएं बनती हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट