दवा दुकान पर छापेमारी, दवाइयां सीज

झांसी। औषधि विभाग की टीम ने कई दवा दुकानों पर छापामारी की। टीम ने यहां बिना बिल के बेची जा रही दवाइयां सीज कर दी। कई दुकानों से सात सैंपल भी लिए। इनमें पांच सैंपल दवाओं के और दो सौन्दर्य प्रसाधन के लिए गए। इस छापामार कार्रवाई के चलते दवा बाजार में हडक़ंप की स्थिति बनी रही।
ज्ञातव्य है कि शासन ने नारकोटिक्स दवाइयां बिना बिल के बेचने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में काफी समय से ये दवायें बिना बिल के बेचने की शिकायत मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए औषधि विभाग के सहायक आयुक्त अतुल उपाध्याय व औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने टीम के साथ छापा मारा। टीम मिनर्वा चौराहे के न्यू रोड स्थित दवा की दुकानों पर पहुंची। वहां न्यू अरिहन्त मेडिकल स्टोर पर बिना बिल की रखी कई नारकोटिक्स दवाओं को पकड़ा व उनकी बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं से उन्होंने दो दवाओं के सैंपल भी लिए। अरिहन्त मेडिकल पर बिना बिल की दो हजार रूपये की कीमत की दवायें सीज की गयीं।
यहां छापेमारी करने के बाद सहायक आयुक्त टीम के साथ न्यू रोड स्थित शान्ति मेडीकोज पर पहुंचे। वहां दुकान मालिक व प्रशिक्षित व्यक्ति दोनों ही नहीं मिले। इस पर उन्होंने वहां से दवाओं के तीन नमूने लिये। इसमें दो नमूने सौन्दर्य प्रसाधन के और एक नमूना दवा का लिया। यहीं पर बिना बिल की 4300 सौ रूपये की कीमत की दवायें सीज की गयीं। उसके पश्चात टीम चन्द्रा मेडिकल स्टोर पर पहुंची। वहां पर टीम को बिना बिल की 33 हजार 500 रूपयों की कीमत की दवाइयां मिलीं। इनको मौके पर ही सीज कर दिया गया। चन्द्रा मेडिकल स्टोर से ही दवाओं के दो नमूने भी लिये गये। इस प्रकार तीन मेडिकल स्टोर्स से बिना बिल की लगभग 40 हजार रूपये की दवायें सीज की गयीं व दवाओं के सात नमूने लिये गये।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई