दवा निर्माताओं ने निकाला जीएसटी का तोड़

गुरुग्राम। जब से केंद्र सरकार ने जीएसटी लगाना शुरू किया, उसी दिन से दवा निर्माताओं ने जीएसटी का तोड़ निकालकर इस पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया। इस संबंध में रोज नए खुलासे देखने व सुनने को मिल रहे हैं। हाल ही में गुरुग्राम के जागरूक थोक दवा विक्रेताओं के माध्यम से मामला सार्वजनिक हुआ कि निर्माता थोक दवा विक्रेताओं के नाम बिल जारी कर उनके नाम 30 फीसदी का मुनाफा डाल देते हैं।

अब यह 30 फीसदी में से कितना हिस्सा थोक दवा विक्रेता कंपनी को वापस भेजता है, यह जानकारी मात्र मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, एरिया मैनेजर, जोनल मैनेजर तक ही सीमित रहती है। 30 फीसदी कहां-कहां कितना कितना खपता है। जब चिकित्सक से संबंधित कंपनी के उत्पादों की उपलब्धता व उसकी लिक्विडेशन के बारे जानकारी लेनी चाही तो दो चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें भी ऐसी जानकारी मिली है कि कुछ बिलों में उनका नाम भी दर्शाया जा रहा है।

शीघ्र ही अवलोकन कर मामला सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा ताकि उनके नाम से चल रहे अवैध गोरखधंधे से सरकार को लगने वाले चूने की सरकार निजी स्तर पर कार्यवाही कर सरकारी खजाने में लग रहे बट्टे को रोका जा सके तथा सरकार के कोष में धन की बढ़ोतरी हो पाए तथा डॉक्टरों के नाम से अवैध कागजों में व्यापार करने वालों को कड़ी सजा मिल सके। चिकित्सकों ने बताया कि वह इस प्रयास में हैं कि वित्त मंत्रालय को निजी स्तर पर मिलकर मामला उनके संज्ञान में लाएंगे ताकि ठोस कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हो सके।

Related Posts

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद