डीसीओ के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री को सौंपे झूठे शपथ पत्र!

अम्बाला। कहावत मशहूर है कि झूठ के पांव नहीं होते। झूठ यदि सौ बार भी बोला जाए तो वह सच नहीं होता। एक न एक दिन झूठ की सच्चाई सामने आ ही जाती है। कुछ दिन पूर्व पानीपत की डीसीओ रितु के विरुद्ध एचसीडीए के पदाधिकारी करतार सिंह मक्कड़ ने हरियाणा के दबंग स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को करीब 200 शपथ पत्रों के माध्यम से शिकायत दी। इसकी जांच स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को सौंप दी। जांच के दौरान शपथ पत्रों के हस्ताक्षरों से क्रमबद्ध ब्यान लिए गए। इनमें करीब एक चौथाई शपथ पत्र झूठे निकले, जिन पर हस्ताक्षर मेल नहीं खाते थे। विभाग के निकटस्थों की मानें तो झूठी वाहवाही लूटने वाले एचसीडीए के पदाधिकारी करतार सिंह मक्कड़ पर सरकार की गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। जब इस बारे में स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज से बात की तो उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे सजा अवश्य मिलेगी। जांच रिपोर्ट में यदि शपथ पत्र फर्जी होने की पुष्टि हुई तो नतीजा सबके लिए सबक सिखाने वाला होगा।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 24 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज