दवा न मिलने से नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजों ने किया हंगामा

चंडीगढ़ : चंंडीगढ के फाजिल्का के नशा मुक्ति केंद्र पर दवा लेने आए मरीजों ने दवा न मिलने के कारण फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर लगभग एक घंटा धरना दिया. दवा न मिलने से नाराज मरीजों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. तो वहीं कुछ व्यक्ति सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए.

इसके अलावा धरने के दौरान राहगीरों व दवाई लेने आए लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई. धरना प्रदर्शन के दौरान मरीजों द्वारा चक्का जाम किए जाने पर राहगीरों से तु तु मैं मैं भी हुई. इसके बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा एक राहगीर की पिटाई भी कर दी गई.

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनको दवाई नहीं मिल रही, जबकि राहगीरों का कहना था कि अगर उनको दवाई नहीं मिल रही तो, डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दें.

सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों को समझा बुझाकर शांत किया गया. उन्होंने बताया कि डॉक्टर का कहना है कि वह तो पर्ची काटकर ही दे सकते हैं, जबकि दवाई कर्मचारियों ने देनी है तथा वह हड़ताल पर हैं.

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़