क्या भारत में मिलेगी बूस्टर खुराक को मंजूरी, आज होगी बैठक

नयी दिल्ली : डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने कोविड रोधी टीके स्पूतनिक लाइट का बूस्टर खुराक के रूप ट्रायल के लिए डीसीजीआई से मंजूरी मांगी है. आज एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें ट्रायल की मंजूरी पर निर्णय लिया जाएगा.

डॉ रेड्डी लैब ने उसके प्रभाव और सुरक्षा के मूल्यांकन के लिए इसके फेज-तीन क्लिनिकल ट्रायल के वास्ते भारत की औषधि नियंत्रक संस्था से मंजूरी मांगी है.

स्पूतनिक लाइट को अभी भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है.

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज में नियामक मामलों की निदेशक पी माधवी ने हेटेरो बायोफार्मा लिमिटेड, तेलंगाना में निर्मित टीकों के बैच तथा कर्नाटक में शिल्पा बायोलॉजिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के अपने केंद्र को फेज-तीन ट्रायल के लिए इस्तेमाल करने का प्रस्ताव दिया है.

माधवी ने आवेदन में कहा, कोविड रोधी टीका लगवाने के बाद समय के साथ वायरस से सुरक्षा में कमी आ सकती है और यह वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति कम प्रभावी हो सकता है.

सूत्र के अनुसार, माधवी ने आवेदन में कहा है कि भारतीय नागरिकों के लिए कोविड रोधी स्पूतनिक लाइट टीके को बूस्टर खुराक के रूप में उसकी सुरक्षा और प्रभाव के अध्ययन के वास्ते फेज-तीन ट्रायल की मंजूरी मांगी गई है.

हाल में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने भी डीसीजीआई से कोवीशील्ड को बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी.

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन